सवाई माधोपुर में ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन:न्यूनतम तापमान में हुई 2 डिग्री की बढ़ोतरी,अब बढ़ेगी ठंड

राजस्थान में शीतलहर का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों शीतलहर के प्रकोप‌ में हैं। इसका असर सवाई माधोपुर पर‌ भी दिखाई दे रहा है। सवाई माधोपुर में भी पिछले कुछ दिनों से सर्दी बढ़ गई है। यहां अब सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। सवाई माधोपुर में शनिवार को सर्द हवाओं ने गलन‌ को बनाए रखा। यहां शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक धूप रही, लेकिन ठंडी हवाओं से गलन भी महसूस की गई। शाम के बाद रात को शीतलहर से गलन को और बढ़ा दिया। शनिवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस बना रहा। पिछले कुछ दिनों से सवाई माधोपुर में पारा सिंगल डिजिट में ही बना‌ हुआ है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय‌ में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। आने वाले सप्ताह में सुबह व शाम को धुंध और कोहरे का असर दिख सकता है। सर्दी से बचने के लिए गांवों से लेकर शहर में चौक-चौराहों पर अलाव भी जलने लगे हैं। बर्फबारी से बढ़ा सर्दी का असर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी और सर्द हवाओं की‌ वजह से सवाई माधोपुर में तापमान गिरावट हुई है। जिसके चलते सर्दी का असर बढ़ रहा है। बर्फबारी के असर से सवाई माधोपुर में शीतलहर का दौर जारी है। इसी कारण से यहां पूरे माह कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *