काशी में बंदर ने बच्चे पर अटैक किया, VIDEO:चेहरे, हाथ और पेट पर काटा, मुंह पर मुक्के मारकर मासूम ने भगाया

वाराणसी में 6 साल के बच्चे अथर्व पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। वह दुकान से पतंग खरीदकर वापस घर आ रहा था। जैसे ही अथर्व घर में दाखिल होकर गेट बंद करने लगा, एक बंदर पीछे से दौड़ता हुआ आया और उस पर हमला कर दिया। अथर्व जमीन पर गिर गया। बंदर उस पर चढ़ गया और कंधे-हाथों पर नोंचने लगा। बंदर ने बच्चे के चेहरे, दाहिने हाथ और पेट पर काट लिया। डरा-सहमा बच्चा दर्द से कराहता रहा और हिम्मत दिखाकर हाथ-पैर मारने लगा। किसी तरह बच्चा उठकर बैठा और बंदर के मुंह पर मुक्के मारने लगा। इसके बाद बंदर वहां से भाग निकला। पूरी घटना CCTV में रिकार्ड हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए और बच्चे को घर के अंदर ले गए। अंदर मौजूद अथर्व के दादा को पूरी बात बताई। परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे के चेहरे और शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। 3 तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरा मामला…. बच्चे के चेहरे और शरीर पर गहरे घाव
शिवपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टरों ने मुताबिक, बच्चे के चेहरे और शरीर पर गहरे घाव हैं। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है। उसकी हालत स्थिर है। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि न्यू अशोक विहार कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बंदरों का आतंक है। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… 22 लाख चोरी हुए, चोर के पास 97 लाख मिले:आगरा में जूता कारोबारी के कर्मचारी ने की वारदात, कबाड़ से निकली नोटों की गडि्डयां आगरा से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। जूता कारोबारी के कार्यालय पर सोमवार रात चोरी हुई। कारोबारी ने पुलिस को 22 लाख रुपए की चोरी बताई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पैसे बरामद किए। जब पैसों को गिना गया, तो वह 97 लाख निकले। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *