शाजापुर में चलती टाइल्स से भरी पिकअप पलटी:सुनेरा ब्रिज के पास टायर निकला; 110 पेटी टाइल्स सड़क पर बिखरीं

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुनेरा ब्रिज के पास एक चलती पिकअप वाहन का अचानक टायर निकल जाने से वह बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। यह घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। टाइल्स की पेटियां से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी पिकअप वाहन में 110 से अधिक टाइल्स की पेटियां भरी हुई थीं। वाहन के पलटते ही ये पेटियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सुनेरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस कर्मियों ने सड़क पर बिखरी टाइल्स को हटवाने की व्यवस्था की और पलटी हुई पिकअप को सड़क के किनारे खड़ा करवाया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह पिकअप वाहन इंदौर से राजगढ़ जिले की ओर टाइल्स लेकर जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *