पलारी | ग्राम भिरई में राष्ट्र जागरण के उद्देश्य से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं मानस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 12 प्रकार के संस्कार संपन्न कराए गए, जिनमें 37 लोगों ने दीक्षा ग्रहण की। साथ ही 7 माताओं का पुष्पन, जनेऊ संस्कार, अन्नप्राशन एवं नामकरण संस्कार भी संपन्न हुआ। महायज्ञ में ग्राम सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधि टोली द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा का भावपूर्ण रसपान कराया गया। आयोजन समिति के वेदप्रकाश साहू एवं लिकेश हिंदू ने बताया कि 11 जनवरी को ग्राम मड़ई का आयोजन किया जाएगा।


