कवर्धा के हिम्मत साहू ने मात्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, हुआ सम्मान

कवर्धा| जम्मू विश्वविद्यालय में 28 से 31 दिसंबर 2025 तक 20वीं राष्ट्रीय मात्सोगी-डो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के खिलाड़ी हिम्मत साहू ने असाधारण कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल कबीरधाम बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर हिम्मत साहू का चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय मात्सोगी- डो प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। इस उपलब्धि पर एसपी धर्मेंद्र सिंह, एएसपी पुष्पेंद्र बघेल और अमित कुमार पटेल ने हिम्मत साहू को सम्मानित किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने हिम्मत साहू को कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्ध रहने प्रेरित किया। हिम्मत साहू की इस उपलब्धि ने जिले के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *