11-12 जनवरी को छत्तीसगढ़ की 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल:14 जनवरी तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द; रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में होगा काम

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर रेल मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डी-लॉचिंग का काम होगा, जिसके कारण 11 और 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। गोंदिया–झारसुगड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर को 11 जनवरी को आधे रास्ते ही चलाया जाएगा। वहीं, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से एक एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई है। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द किया गया है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्यों की वजह से कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। इसी संदर्भ में रायपुर मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण के बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गार्डरों को डी-लॉचिंग काम के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते यात्री ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। रद्द होने वाली गाड़ियां बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) का संचालन 14 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह निर्णय दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे आवश्यक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप लिया गया है। यह कार्य परिचालन सुरक्षा और दक्षता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर रेलवे स्टेशन पर रोज 60 हजार यात्री: 6000 स्क्वायर मीटर का होल्डिंग एरिया बनाया, ₹15 में खाना मिलेगा; 99 रुपए में 32 हेल्थ चेकअप दीपावली के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों या वर्क प्लेस की ओर लौटेंगे। इसके अलावा छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर पर भी निकलेंगे। इससे स्टेशन और ट्रेनों पर लोड बढ़ेगा। रायपुर रेलवे ने इस क्राउड को मैनेज करने के लिए तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *