पुरानी आबादी के दो स्कूलों में अज्ञात ने चुराया सामान

श्रीगंगानगर| पुरानी आबादी में एक सप्ताह के अंदर दो सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। अनुपम धींगड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में में 5-6 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की और सामान चुरा लिया। स्कूल की प्रभारी परविंद्र कौर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि चोरों ने एक एलईडी, डोनेशन बॉक्स, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य मूल्यवान वस्तुएं चोरी की हैं। इस मामले की जांच हवलदार कमलेश कुमार मीणा को सौंपी गई है। इससे पहले 2 जनवरी को पुरानी आबादी क्षेत्र में ही स्थित शहीद सुभाष राजकीय विद्यालय में चोरी की वारदात हुई। स्कूल की अध्यापिका सुशीला ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों ने कक्षा का ताला तोड़कर घुसपैठ की और तीन लैपटॉप सहित कंप्यूटर से जुड़े अन्य सामान चुराकर ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *