बांसवाड़ा में घर में खेल रहे दो साल के मासूम पर कुत्ते ने हमला कर चेहरे को नोच लिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, गाल पर पांच टांके आए हैं। हमले में बच्चे की आंख बच गई। घटना घोड़ी तेजपुर गांव शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई। खेलते समय अचानक किया हमला पिता गैबा ने बताया- बेटा अनिल (2) शुक्रवार शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता वहां घुस आया और मासूम पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को अपने दांतों से नोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन बाहर दौड़े और कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया। रेफर के बाद वार्ड में भर्ती लहूलुहान हालत में परिजन मासूम को निजी वाहन से तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घाव की गंभीरता को देखते हुए उसे शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे के चेहरे पर आए गहरे जख्मों को साफ कर 5 टांके लगाए हैं। फिलहाल बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है और उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। — संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … 8 साल के बच्चे को 5 कुत्तों ने घेरकर नोचा:हाथ, मुंह, पैर और पीठ पर काटा, शरीर पर करीब 50 जख्म; आधे शरीर पर पट्टियां बंधी अलवर में 8 साल के बच्चे को 5 कुत्तों ने नोचा। बच्चा अपने दोस्त के घर खेलने पैदल जा रहा था। घर से करीब 100 मीटर दूर ही कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया। (पूरी खबर पढ़ें) आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची पर किया हमला:चेहरे को बुरी तरह नोचा,सर्जरी करानी पड़ी; 2-3 दिन डॉक्टर्स की निगरानी में रहेगी मासूम


