लीकेज समस्या देखने सोमवार को निकलेंगे नपाध्यक्ष-सीएमओ:बुरहानपुर आए प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद निर्णय; जल व्यवस्था दुरुस्त कराने कहा था

नेपानगर नगर पालिका में जल वितरण व्यवस्था की समीक्षा और लीकेज दुरुस्त करने के लिए नपाध्यक्ष भारती विनोद पाटील और सीएमओ मोहन सिंह अलावा सोमवार को फील्ड में उतरेंगे। यह निर्णय प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देशों के बाद लिया गया है। दरअसल, गुरुवार को बुरहानपुर दौरे पर आए प्रदेश के जल संसाधन और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नगरीय निकायों की बैठक ली थी। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को जल व्यवस्था की समीक्षा करने और लीकेज को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार शाम नेपानगर नगर पालिका सभाकक्ष में नपाध्यक्ष भारती विनोद पाटील की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएमओ मोहन सिंह अलावा सहित जल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि सोमवार को नपाध्यक्ष और सीएमओ स्वयं वार्डों में जाकर जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। लीकेज की समस्या का करेंगे समाधान
निरीक्षण के दौरान जहां भी लीकेज की समस्या या शिकायतें मिलेंगी, वहां तुरंत टीम कार्रवाई कर उन्हें ठीक करेगी। नपाध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत नेपानगर के सभी ट्यूबवेलों के लीकेज ठीक कराए जाएंगे। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कहीं जल वितरण पाइपलाइन में सीवरेज का पानी तो नहीं मिल रहा है। यदि ऐसा पाया जाता है, तो उसकी जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, नगर की सभी पानी की टंकियों की भी सफाई कराई जाएगी ताकि आमजन को शुद्ध पेयजल मिल सके। बैठक में नपा सीएमओ मोहन सिंह अलावा, इंजीनियर व जल प्रभारी विजय सिंह कुश्वाह, गणेश खर्चे, नल जल योजना के कर्मचारी और पाइपलाइन मरम्मत करने वाले कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *