लुधियाना में आज पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड:जिला अध्यक्ष धीमान रहेंगे मौजूद,पार्टी वर्करों से होंगे रूबरू

पंजाब के लुधियाना में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव, हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ दोपहर भाजपा जिला कार्यालय, पंडित दीन दयाल उपाध्याय भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान भी मौजूद रहेंगे। धनखड़ भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। माना जा रहा है कि धनखड़ एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे, हालांकि विषय की जानकारी अभी तक भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है। ​ 1978 में RSS से जुड़े ओमप्रकाश धनखड़ वर्ष 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। इसके बाद विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में काम किया। उन्होंने धीरे-धीरे संगठन में अपनी जगह बनाई। भाजपा की राष्ट्रीय व क्षेत्रीय इकाइयों में कई पदों पर रहे। वे लंबे समय तक किसान मोर्चा से जुड़े रहे। इस वजह से देशभर के भाजपा नेता उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। वर्ष 2014 में मनोहर लाल खट्टर सरकार के पहले कार्यकाल में धनखड़ बादली विधानसभा से चुन कर विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें कृषि, मत्स्य, नहरी मंत्री बनाया गया था। 2019 के चुनाव में धनखड़ हरियाणा के उन भाजपाई मंत्रियों में शामिल थे, जो चुनाव हार गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *