नर्मदा| ग्राम पंचायत चकनार की शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान में छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर चावल उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सम्मानपूर्वक व पारदर्शी तरीके से रियायती दर पर चावल वितरित किया गया। इस अवसर पर पंच व समिति सदस्य भैरव साहू, राकेश मेश्राम, दुलेश्वर साहू,नरेश साहू, सुंदरी बाई, गंगोत्री व शांति बाई की उपस्थिति थीं।


