कोरबी-चोटिया| बांगो डूबान में नहाते समय डूबने से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद पंचायत में आयोजित गौरा-गौरी महोत्सव मातम में बदल गया। घटना कोरबी चौकी अंतर्गत घोसरा गांव में शुक्रवार सुबह हुई, जहां निवासरत बेलासर सिंह बिंझवार की 12 वर्षीय पुत्री मंजू सुबह घर से नहाने के लिए बांगो डूबान क्षेत्र में गई थी, जहां नहाते समय एकाएक वह गहराई में पहुंच गई और इस दौरान डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची, जहां डूबान से बालिका के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी-उपरोड़ा भेजा। इसी तरह समीपस्थ गांव फुलसर में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


