तनाव मुक्त होकर दें बोर्ड परीक्षा: डीईओ

सोनहत | कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय व सहायक संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग जितेन्द्र गुप्ता ने सोनहत विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, शासकीय कन्या हाई स्कूल व एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आकलन करना, उनकी समस्याओं को समझना और बोर्ड परीक्षा के ब्लूप्रिंट के अनुसार अध्ययन करने के लिए मार्गदर्शन देना रहा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के पैटर्न, अंक विभाजन, वस्तुनिष्ठ, लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की तैयारी और ब्लूप्रिंट के अनुरूप उत्तर लेखन की तकनीक को सरल भाषा में समझाया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर विषयगत कठिनाइयों, समय प्रबंधन व परीक्षा से जुड़े तनाव की जानकारी ली और उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *