प्रतापगढ़ में अवैध बजरी खनन करते दो गिरफ्तार:केसरियावाद पुलिस ने जाखम नदी क्षेत्र में की कार्रवाई, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

प्रतापगढ़ जिले के केसरियावाद थाना पुलिस ने जाखम नदी में अवैध बजरी खनन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। थानाधिकारी रमेशचंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें जाखम नदी के पेटे में कुछ लोग जेसीबी से ट्रैक्टर में रेत भरते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए। जेसीबी और ट्रैक्टर को किया जब्त
पुलिस ने मौके से अवैध बजरी खनन में इस्तेमाल हो रही जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 3/2026 के तहत धारा 303 (2) बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास का विनियम) एक्ट 1957 और धारा 54/60 राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश की। जेसीबी मालिक और चालक भीमराज और ट्रैक्टर चालक राजिया को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *