बैगा छात्रा को NEET तैयारी के लिए मिलेगी सरकारी मदद:सीएम ने पोस्ट कर किया ऐलान, मुख्यमंत्री के सीधी दौरे पर की थी मदद की अपील

सीधी के ग्राम डेवा की बैगा समुदाय की अनामिका बैगा को पढ़ाई के लिए पूरी सरकारी सहायता देने का ऐलान सीएम मोहन यादव ने किया है। यह घोषणा शनिवार सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक फेसबुक पेज पर की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पोस्ट में बताया कि शुक्रवार को सीधी प्रवास के दौरान अनामिका बैगा ने उनसे पढ़ाई में मदद के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद मामले की जानकारी ली गई। सीएम के सीधी दौरे पर पढ़ाई के लिए मदद की अपील थी। दरअसल, अनामिका वर्तमान में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसे कोचिंग और छात्रावास सुविधा के लिए सहायता की जरूरत है। शुक्रवार को सीएम के सीधे दौरे पर मीडिया के सामने अनामिका ने अपनी मांग सीएम के सामने रखी थी। इसी कड़ी में आज शनिवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक फेसबुक पोस्ट से सरकारी मदद का ऐलान किया गया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि अनामिका ने अभी तक NEET की परीक्षा नहीं दी है, लेकिन वह पूरी लगन से तैयारी कर रही है। मेडिकल कॉलेज में चयन होने पर भी सरकार की ओर से मिलेगी मदद जानकारी संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अनामिका की तैयारी में कोई बाधा न आए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में अनामिका का मेडिकल कॉलेज में चयन होता है, तो राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि अनामिका एक दिन एक विख्यात डॉक्टर के रूप में मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेगी। मुख्यमंत्री के इस बयान को आदिवासी समाज और शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, इससे पहले अनामिका ने सरकार और प्रशासन पर मदद न मिलने के आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश के दौरान उसे सुरक्षा कारणों से अंदर भी नहीं जाने दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *