बाइक सवार युवक की कार की टक्कर से मौत:8 दिन तक चला इलाज, डूंगरपुर अस्पताल में तोड़ा दम

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सरकन घाटी में कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की 8 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने आज शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। सदर थाना एएसआई पोपटलाल ने बताया कि 2 जनवरी को नेशनल हाईवे 927ए पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार मेहुल (19) पुत्र लालशंकर पाटीदार निवासी खूंटवाडा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डूंगरपुर अस्पताल से परिवार के लोग अहमदाबाद अस्पताल लेकर गए थे। बाद 7 जनवरी को। उसे वापस डूंगरपुर अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात को मेहुल की मौत हो गईं। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मेहुल इकलौता बेटा था और वह गुजरात से बीटेक कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *