नौ दिन बाद निकली धूप:दतिया में ठंड बरकरार, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री

दतिया में लगातार नौ दिनों तक घने कोहरे और बादलों की चादर में लिपटे रहने के बाद शनिवार को दतिया में मौसम साफ हो गया। हालांकि ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। सुबह करीब 10 बजे के बाद तेज और चमकदार धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ठंडी हवाएं लगभग एक किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलत रहीं है। सुबह विजिबिलिटी धुंध के कारण 150 मीटर रही। सुबह के समय हल्की धुंध नजर आई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, आसमान पूरी तरह साफ हो गया और सूरज की किरणों ने गलन भरी सर्दी के असर को कुछ हद तक कम किया। धूप निकलते ही शहर और ग्रामीण इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों की छतों, आंगनों,! खुले मैदानों और सड़कों किनारे धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ दिखाई दी। लोग खरीदारी और रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकले। पार्कों, चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर भी लोग मौसम का आनंद लेते दिखे। मौसम साफ होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि बीते कई दिनों से घने कोहरे के कारण फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बादल और कोहरे के चलते दिन का तापमान कम महसूस हो रहा था। धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्का सुधार हुआ है, लेकिन शाम और रात के समय ठंड अभी बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग जारी रखने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *