ED जांच से दिनभर हलचल:पन्द्रह हजार सैलरी वाले कर्मी के घर में 14 घंटे ईडी ने की पूछताछ

नर्मदापुरम के मालाखेड़ी एरिया स्थित मंगलमय परिसर कॉलोनी में भोपाल से आई ईडी की टीम ने शुक्रवार को एक किराए के मकान में करीब 14 घंटे तक किराएदार से पूछताछ की। किराएदार का नाम अजय अग्रवाल है, जो पावरमेक रेत कंपनी में नर्मदापुरम के रेत नाके पर काम करता है। उसकी सैलरी मात्र 15 हजार रुपए बताई जा रही है। ईडी की टीम सुबह करीब 6 बजे तीन वाहनों से पहुंची और दस्तावेज व जानकारी जुटाती रही। कार्रवाई रात साढ़े 8 बजे तक चली। कार्रवाई के बाद छह सदस्यीय ईडी टीम मीडिया को कोई जानकारी दिए बिना रवाना हो गई। अजय अग्रवाल ने बताया कि टीम 14 घंटे तक उनके घर पर रही, लेकिन न तो कोई दस्तावेज मिला और न ही कोई नकदी बरामद हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके घर का पता और मोबाइल नंबर ईडी तक कैसे पहुंचा। ईडी ने उनसे रेत कंपनी आरकेटीसी के बारे में भी पूछताछ की, जहां वे पहले काम कर चुके हैं। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तैनात रहा और प्रोटोकॉल के तहत किसी को भी मकान के पास जाने नहीं दिया गया। कॉलोनीवासी दूर से कार्रवाई देखते रहे। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *