धौलपुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत:खेत से लौटते समय सहजपुर गांव में डीसीएम वाहन ने मारी टक्कर

धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सहजपुर निवासी रामकटोरी (55) पत्नी मेघ श्याम शर्मा शुक्रवार दोपहर को खेत से लौटकर घर जा रही थीं। तभी वाहन टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामकटोरी को परिजनों ने तत्काल मरेना अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रामकटोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि शनिवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *