कपूरथला- करतारपुर रोड रेलवे फ्लाईओवर को मंजूरी:केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 80 करोड़, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

कपूरथला के करतारपुर रोड स्थित रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर के निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। भाजपा जिला कपूरथला के प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने इस परियोजना की जानकारी साझा की। रणजीत सिंह खोजेवाल ने बताया कि रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें फोन पर फ्लाईओवर के निर्माण की मिलने की जानकारी दी है। भाजपा जिला कपूरथला द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र को भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 80 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने का अनुमान है। लंबे समय से पेंडिंग थी मांग परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होने की संभावना है। खोजेवाल के अनुसार, यह मांग लंबे अरसे से लंबित थी। कपूरथला में किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित न होने के कारण, करतारपुर रोड रेलवे फाटक पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस फ्लाईओवर के बनने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। उन्होंने इस परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *