राजनांदगांव| सोनार पारा स्थित बाला बाबा मंदिर में 10 जनवरी को स्वामी रामानंदाचार्य जयंती मनाई जाएगी। पुजारी महासंघ के अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी ने बताया कि सार्वभौम अनंत आचार्य सम्राट जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की 726वीं जयंती महोत्सव 10 को समस्त वैष्णव संप्रदाय के संत महंत महामण्डलेश्वर व वैष्णव बैरागी समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।


