ॐ नमः शिवाय से गूंजा टीकमगढ़ का कुंडेश्वर धाम:केंद्रीय मंत्री ने बजाई झांझर, सोमनाथ मंदिर के 1000 साल पूरे होने पर हुआ अनुष्ठान

टीकमगढ़ में सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित कार्यकर्ताओं झांझ-मंजीरे बजाए। भाजपा नेता विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर के एक हजार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी देशभर में ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। टीकमगढ़ स्थित शिव धाम कुंडेश्वर में स्वयंभू शिवलिंग है, जो समूचे बुंदेलखंड की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस मौके पर कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और अखंडता का प्रतीक है। इसके 1000 वर्ष पूरे होने का यह पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आमजन से आपसी सौहार्द, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अंशुल व्यास, पूनम अग्रवाल, अभिषेक खरे, जन्मेजय तिवारी, शुभम व्यास सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *