लुधियाना में पूर्व CM आतिशी के बयान पर भड़का अकाली:फूंका पुतला,DC दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

लुधियाना में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा सिख गुरुओं पर दी गई कथित विवादित टिप्पणी का मामला अब पंजाब में तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। DC ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में जुटे अकाली नेताओं ने आतिशी और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप अकाली दल के नेताओं का कहना है कि आतिशी ने सिख गुरुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर पूरी सिख कौम की भावनाओं को आहत किया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आतिशी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए। उनकी दिल्ली विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए। पंजाब के सीएम भगवंत मान अपनी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें क्योंकि उनकी पार्टी की नेता ने ऐसा बयान दिया है। क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत 6 जनवरी 2026 को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हुई। भाजपा और विपक्षी दलों का आरोप है कि सदन में चर्चा के दौरान आतिशी ने सिख गुरुओं के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही सिख संगठनों और अकाली दल में भारी रोष है।
सहन नहीं करेंगे गुरुओं का अपमान
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय अकाली नेताओं ने कहा सिख गुरुओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेता लगातार पंजाब की संस्कृति और धर्म पर हमला कर रहे हैं। जब तक सख्त कार्रवाई नहीं होती यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *