ओवैसी बोले-भारत में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी:नितेश राणे ने कहा- हिंदू राष्ट्र में ये संभव नहीं, इसके लिए इस्लामिक देश में जाएं

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहीं हैं, उनकी दुकान ज्यादा दिन नहीं चलेगी। ओवैसी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में शुक्रवार को जनसभा में ये बातें कहीं। AIMIM प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक ही धर्म का व्यक्ति पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन बाबा साहब का संविधान कहता है कि कोई भी भारत का नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मेयर बन सकता है। ओवैसी के बयान के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा- असदुद्दीन ओवैसी हिंदू राष्ट्र में ऐसे बयान देने की हिम्मत नहीं करते। जो लोग ऐसे पदों पर बैठना चाहते हैं, उन्हें अपने इस्लामिक देशों में जाना चाहिए। दरअसल, BMC समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को चुनाव है, जिसको लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हैं। ओवैसी बोले- मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वालों का अंत होगा ओवैसी ने आरोप लगाया कि कई अन्य पार्टियां मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़का रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं, उनका अंत होगा। जब प्यार आम हो जाएगा, तो लोगों को एहसास होगा कि उनके लोगों के दिमाग में कैसे जहर घोला गया था। AIMIM प्रमुख ने कहा कि फडणवीस, शिंदे और अजित पवार महाराष्ट्र की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। ओवैसी के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया… BMC चुनाव के दौरान ओवैसी के अन्य बड़े बयान… 4 जनवरी: मोदी जी आतंकियों को उठाकर भारत लाओ, आपका 56 इंच का सीना AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने 4 जनवरी को कहा कि हमने देखा कि वेनेजुएला में ट्रम्प अपनी फौज को भेजकर वहां के राष्ट्रपति को उठाकर अमेरिका ले गए। ऐसा ही कुछ भारत भी कर सकता है। ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कहा कि आपका 56 इंच का सीना हो तो उन्हें उठाकर भारत ले आओ। पूरी खबर पढ़ें… 8 जनवरी: उमर-शरजील 5 साल से जेल में, वजह कांग्रेस AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तब उसने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) में बदलाव किए इसलिए इन दोनों को जेल में रहना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
———— ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र निकाय चुनाव-29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वोटिंग:उद्धव बोले- BJP का हिंदुत्व असली नहीं, वह रावण को भी पार्टी में मिला लेगी BMC समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव को लेकर महाराष्ट्र भर में चुनाव प्रचार जारी है। नासिक में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को भाई राज ठाकरे के साथ जनसभा की। उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व के प्रति समर्पण पर सवाल उठाया। दागी नेताओं को शामिल करने पर कहा कि वह इतनी बेशर्म हो गई है कि वह राक्षस राजा रावण को भी अपने साथ मिला सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *