रील के चक्कर में कानून से खिलवाड़:स्कूल फेयरवेल बना शक्ति प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

छिंदवाड़ा जिले में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ लगातार खतरनाक होती जा रही है। बाइक से स्टंट करने और तलवार से केक काटने जैसे मामलों के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला परासिया विधानसभा क्षेत्र का है। यहां एक स्कूल के फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन किया गया। बताया जा रहा है कि बारहवीं कक्षा के छात्रों के फेयरवेल के अवसर पर गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला गया, जिसकी बाकायदा रील भी बनाई गई। चलती गाड़ियों से बाहर लटकते दिखे छात्र
सामने आए वीडियो में छात्र चलती गाड़ियों के दरवाजों और खिड़कियों से बाहर लटके हुए नजर आ रहे हैं। कई वाहन बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के सड़कों पर दौड़ते दिखे, जिससे न सिर्फ छात्रों की जान खतरे में पड़ी बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई। यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
वीडियो में साफ दिख रहा है कि हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग जैसे नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल करने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस के संज्ञान में आया मामला
​​​​​​​इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला अब पुलिस के संज्ञान में आ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित छात्रों, वाहन चालकों और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छिंदवाड़ा जिले में इससे पहले भी युवाओं द्वारा रील बनाने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार दोहराई जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *