महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने पर कांग्रेस ने आंदोलन छेड़ दिया है। कोटा में कल यानी 11 जनवरी को कांग्रेसी मौत उपवास रखेंगे। गुमानपुरा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आंदोलन को लेकर पदाधिकारी ने बैठक की। बैठक में जिला प्रभारी देशराज मीणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विधायक चेतन पटेल व कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर मजदूरों के अधिकार छिनें जा रहे। भाजपा का मूर्ख बनाओ अभियान चल रहा है। शहर अध्यक्ष राखी गौतम ने बताया लोगों को रामजी के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार का कानून बनाया है। यह सिर्फ मूर्ख बनाओ अभियान चल रहा है। हमें लोगों को समझाना बताना होगा। हमें लोगो के बीच जाकर बताना होगा कि आपके साथ 2 महीने का कुठाराघात होगा।आपके अधिकार छीन जाएंगे। पहले सरकार की 15 दिन में रोजगार उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी होती थी। नए कानून के तहत जब तक केंद्र सरकार नहीं चाहेगी तब तक कोई भी जगह काम नहीं होगा। इस कारण काम नहीं मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहर की ओर पलायन करेंगे। उन्हें शहर में कम पैसों में काम करने को मजबूर होना पड़ेगा। केंद्र की नीतियों खिलाफ कल कैथून में महात्मा गांधी की प्रतिमा जे सामने मॉनिटरिंग उपवास रखेंगे। 5 फरवरी तक ब्लॉक स्तर, मंडल स्तर, वार्ड स्तर तक जाएंगे ओर लोगों को जागरुक करेंगे।
मनरेगा मजदूरों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। प्रभारी देशराज मीणा ने कहा कि गरीबों से रोजगार छीना जा रहा है। केंद्र ने रोजगार की गारंटी का कानून बदल दिया। मजदूर को गरीब व असहाय करने का काम भाजपा कर रही है। भाजपा की नीतियों के खिलाफ कल उपवास रखा जाएगा। 12 से 29 जनवरी तक हर वार्ड, मंडल ओर ब्लॉक में मजदूरों से मिला जाएगा। उन्हें बताएंगे कि जो कानून बदला गया है,उसमें आपका अधिकार छिन गया है। अब केंद्र सरकार तय करेगी कि किस पंचायत में काम देना है किस पंचायत में नहीं। देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने डबल इंजन सरकार पर रोजगार छीनने का आरोप लगाया। प्रहलाद गुंजल ने कहा कि भाजपा सरकार में कुछ चुनिंदा लोगों तक सत्ता सीमित हो गई है। कांग्रेस इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।


