जालंधर में शहजादी सकीना जयंती:सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर का सेवा अभियान, स्लम बच्चों को शिक्षा संदेश व सामग्री वितरण

सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर द्वारा शहजादी सकीना जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर विशेष सेवा एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान झुग्गी–झोपड़ी क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाया गया और उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की गई। यह आयोजन मंदिर परिसर तक सीमित न रहकर समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचने का संदेश देता है। मंदिर की ओर से स्लम क्षेत्रों में जाकर बच्चों के साथ आत्मीयता और हर्षोल्लास के साथ यह विशेष दिवस मनाया गया। जरूरतमंद बच्चों को बाटी गई राहत सामग्री सेवा अभियान के तहत बच्चों को शिक्षा, राष्ट्रभक्ति और सर्व धर्म समभाव के मूल्यों के प्रति प्रेरित किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें सकारात्मक संदेश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को खाने-पीने की सामग्री, गर्म कपड़े और जूते वितरित किए गए, जिससे सर्द मौसम में उन्हें राहत मिल सके। कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष रहे मौजूद यह सेवा कार्यक्रम मंदिर के अध्यक्ष डॉ. सूफ़ी राज जैन गुरु जी एवं गुरु माँ सूफ़ी दिव्या जी की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके सान्निध्य में सेवा भाव और अधिक प्रेरणादायक बना। सेवा कार्य के उपरांत मंदिर परिसर में दरबार सजाया गया, जहाँ क़व्वाली का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक संगीत के माध्यम से प्रेम, मानवता और भाईचारे के संदेश को आत्मसात किया। सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर के द्वारा किया गया आयोजन पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन सर्व धर्म ख़्वाजा मंदिर परिवार द्वारा किया गया। उपस्थित भक्तों और आगंतुकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समानता, सद्भाव और मानव सेवा को सशक्त करने वाला प्रयास बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *