तातापानी मेला तैयारी: बलरामपुर पुलिस ने किया बलवा ड्रिल अभ्यास:आपातकालीन स्थिति से निपटने 150 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में आगामी तातापानी महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। यह अभ्यास रक्षित केंद्र बलरामपुर में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन के नेतृत्व में, पुलिस बल की अलग-अलग टीमें बनाकर पूर्ण अभ्यास कराया गया। इसमें उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नियमानुसार की जाने वाली हर कार्रवाई को बारीकी से समझाया गया। कार्रवाइयों का लाइव डेमो दिखाया अभ्यास के दौरान स्मोक, अश्रु गैस, कैन पार्टी और राइफल पार्टी के साथ-साथ डॉक्टर, रिजर्व बल, थाना प्रभारी और मजिस्ट्रेट द्वारा की जाने वाली कार्रवाइयों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की पुलिस की क्षमता को बढ़ाना था। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश SP वैभव बेंकर (भा.पु.से.) ने अभ्यास के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की गई संभावित गलतियों को चिह्नित किया। उन्होंने डीब्रीफिंग सत्र में सभी को अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आकस्मिक कानून व्यवस्था की स्थिति में कोई चूक न हो। इस अभ्यास में उप पुलिस अधीक्षक याकूब मेनन, प्रमोद किस्पोट्टा, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन, निरीक्षक राजेंद्र यादव और उप निरीक्षक ओमप्रकाश पटेल सहित लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *