टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए ओंकार मंत्र के जाप:गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के एक हजार साल पूरे होने पर आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में ओंकार मंत्र का जाप किया गया। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पूजा अर्चना करके ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बने। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ सृष्टि के कण कण में विराजते हैं।उन्होंने कहा कि उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे। चौहान ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं। यह कार्यक्रम साल 1026 में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश को आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध के सूत्र मे बांधने का काम करेगी। इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, हरीराम यादव,कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, हेमंत सैनी, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, बलवंत मराठा, शम्भू शर्मा, आरव सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, राजेश मंगल,शंकर चौधरी, अजय सैनी, पंकज पहाड़िया,मनीष सिसोदिया,अंजली गुप्ता, शंकर विजय, महावीर शर्मा, लाखन सैनी, विवेक शर्मा, कैलाश विजय, पिंटू बन्ना उत्तम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *