राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में ‘विदुषी ज्ञानालय’ का शुभारम्भ:छात्राओं ने कहा- हमें पुस्तकालय के लिए छात्रावास से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं में अध्ययन संस्कृति को मजबूत करने के लिए राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास मानसरोवर में लाइब्रेरी ‘विदुषी ज्ञानालय’ का शुभारम्भ किया गया है। यह लाइब्रेरी सर्वधर्म विदुषियों को समर्पित है। छात्राओं के बौद्धिक, नैतिक और शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया है। यह ज्ञानालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की प्रेरणा से सामाजिक संगठन जनता सेवा संघ के सहयोग से स्थापित किया गया। जो जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय जयपुर की ओर से हुआ है। इस पुस्तकालय के शुभारंभ की विशेष बात यह रही कि पुस्तकालय का उद्घाटन छात्रावास की सभी स्कॉलर छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस अवसर पर अभिषेक सिद्ध ने कहा- ”न वित्तेन अमृतत्वं लभ्यते, ज्ञानात् तु अमृतत्वं लभ्यते’ यानी अमरत्व धन से नहीं, बल्कि ज्ञान से प्राप्त होता है। यही विचार इस ज्ञानालय की मूल भावना है। एक सकारात्मक वातावरण प्रदान करेगा इस ज्ञानालय का अवलोकन मातादीन मीणा, निदेशक एवं सुशील कुमार, उप निदेशक अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा किया गया। निदेशक मातादीन मीणा ने छात्राओं को मोटिवेट करते हुए इस पुस्तकालय में अच्छे से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए भी कहा। उपनिदेशक सुशील कुमार ने कहा- यह ‘विदुषी ज्ञानालय’ छात्राओं को अध्ययन, शोध और आत्मविकास के लिए एक सकारात्मक वातावरण प्रदान करेगा। छात्राओं का कहना हैं कि अब हमें पुस्तकालय के लिए छात्रावास से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब छात्रावास में ही अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे। इस अवसर पर कार्यालय से कार्यक्रम अधिकारी स्नेहा महरिया, डॉ गफ्फार अली, हरेंद्र, सौरभ,पिंकी, योगेश, सीमा, शबनम,छात्रावास अधिक्षिका रेखा मीणा, प्रियंका वैष्णव एवं विभिन्न शिक्षा अनुदेशक आदि उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *