जालोर में सुंदेलाव तालाब में डूबा मध्य प्रदेश का युवक:घर नहीं लौटा तो पुलिस को सूचना दी थी, अभय कमांड से लोकेशन मिली

जालोर शहर के सुंदेलाव तालाब में एक युवक के गिरने की पुष्टि के बाद शनिवार की दोपहर में कोतवाली पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची ओर नाव को पानी में उतार कर युवक की तलाश कर रहे हैं। बता दें मध्यप्रदेश हाल शहर के तिलक के अंदर निवासी विशाल सिंह(22) पुत्र अशोक सिंह राजपूत 8 जनवरी की देर रात घूमते घूमते सुंदेलाव तालाब पहुंचा था। इसके बाद वह तालाब के पाल पर बैठ गया। कुछ समय बाद युवक पाल से तालाब में गिर गया। कुछ देर बाद युवक पानी में तड़पता रहा और फिर डूब गया। शनिवार की देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो भाई राम वीर सिंह व रणवीर सिंह समेत परिजन पुलिस के पास पहुंच खोजबीन शुरू की। अभय कमांड में देखने पर पता चला की युवक तालाब में गिरा है। परिजन पुलिस व सिविल डिफेंड के तालाब पर पहुंचे और युवक तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे तक खोजबीन के बाद युवक के शव को पानी से बाहरा निकाला एम्बुलेंस की सहायता से शव जिला अस्पताल पहुंचाया। शव पानी में पूरी तरह से फूल कर सड़ गया था। पुलिस ने मौका रिपोर्ट तैयार कर आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *