पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में आज उद्योगपति मुकेश अंबानी की बहू राधिका अनंत अंबानी ने श्रीजी प्रभु के ग्वाल झांकी के दर्शन किए। राधिका अंबानी गुरुवार देर शाम धार्मिक यात्रा पर नाथद्वारा पहुंची थीं। इसके बाद से वे लगातार दो दिनों तक श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद ले रही हैं। शनिवार सुबह दर्शन के बाद राधिका अंबानी ने मोती महल में युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया। तमग राग की जानकारी दी इस अवसर पर विशाल बावा साहब ने राधिका अंबानी को प्रभु श्रीनाथजी की शीतकालीन सेवा प्रणालिका के तमत राग, भोग एवं श्रृंगार की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अनंत अंबानी को प्राप्त ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के लिए राधिका को शुभकामनाएं भी दी। विशाल बावा ने राधिका अंबानी एवं मर्चेंट परिवार का उपरना व रजाई ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान श्री कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, जनम गांधी, जमादार विठ्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल, कमलेश पालीवाल, कल्पित जोशी सहित सेवादार मौजूद रहे।


