राष्ट्र सेविका समिति का जिला स्तरीय पथ संचलन कल:500 सेविकाएं होंगी शामिल, बारां के श्रीराम स्टेडियम से होगा शुरू

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा जिला मुख्यालय पर 11 जनवरी को जिला स्तरीय पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। इस पथ संचलन में नगर के प्रमुख मार्गों से घोष के साथ कदमताल करते हुए लगभग 500 सेविकाएं सहभागिता करेंगी। राष्ट्रीय सेविका समिति, बारां की जिला कार्यवाहिका सोनल सोनी ने बताया कि पथ संचलन के लिए दोपहर एक बजे श्रीराम स्टेडियम में एकत्रित होंगे। इसके बाद उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और दोपहर 3 बजे पथ संचलन प्रारंभ होगा। पथ संचलन का मार्ग श्रीराम स्टेडियम से शुरू होकर केशव कीर्ति भवन रोड, चौथ माता मंदिर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अस्पताल रोड, संस्था धर्मादा चौराहा, सदर बाज़ार, घंटाघर, श्रीजी चौक, सब्जी मंडी, इन्द्रा मार्केट, प्रताप चौक होते हुए पुनः श्रीराम स्टेडियम पर समाप्त होगा। राष्ट्रीय सेविका समिति प्रचार टोली की सदस्य श्वेता जैन और नेहल राठौर ने बताया कि इस पथ संचलन की तैयारी के लिए समिति की बहनों द्वारा प्रतिदिन जिले के विभिन्न स्थानों पर अभ्यास वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें जिलेभर से लगभग 500 सेविकाओं के शामिल होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *