कांग्रेस सड़कों पर लेकर आएगी G-Ram-G की लड़ाई:सड़कें जाम करने के साथ साथ भाजपा नेताओं के घरों का भी होगा घेराव

पंजाब कांग्रेस की तरफ से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)” G-Ram-G के खिलाफ शुरू की लड़ाई जल्द ही सड़कों पर आएगी। अभी धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसके बाद सड़क जाम करने के साथ साथ भाजपा नेताओं के घरों के घेराव भी किए जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस की तरफ से प्लानिंग शुरू कर दी है। कांग्रेस की तरफ से अभी पंजाब के अलग अलग हिस्सों में रोष प्रदर्शन रैलियां की जा रही हैं। आज राजपुरा में रैली की गई है। इस दौरान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अगली रणनीति की जानकारी दी है। अपने भाषण के दौरान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने महिलाओं से संबंधित होते हुए कहा है कि मेरी माताओं बहनों क्या आप भी हमारे साथ इस लड़ाई में शामिल होंगीं। सड़कें जाम करेंगे तो आप आएंगीं न, भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे तो आप आएंगीं न। इस पर पंडाल में बैठी महिलाओं ने हाथ खड़े कर उनका साथ देने का ऐलान किया है। इसके अलावा अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने फिर दोहराया है कि पंजाब में कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। कांग्रेस उसे कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाती है जो खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रजेंट करता है। सभी कांग्रेस के सिपाही हैं। G-Ram-G के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन को शुरुयात बताते हुए भुपेष बघेल ने भी कहा कि आगे और भी प्रोग्राम दिए जाएंगे। अमरिंदर राजा वडिंग ने दोहराया कोई मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में इस समय पार्टी में कोई मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर नेता जनता की भलाई और राज्य में भ्रष्टाचार, नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई में लगा है। वड़िंग ने साफ कहा, “मुख्यमंत्री का निर्णय हाईकमान करेगा। मैं मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं लड़ रहा, मैं पंजाब की जनता के लिए लड़ रहा हूं।”
बघेल बोले कांग्रेस गरीबों के साथ, लड़ाई तेज होगी
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस गरीब और वंचितों के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ती रही है और मनरेगा के मुद्दे पर यह लड़ाई आखिरी दम तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब से शुरू हुआ यह संग्राम देशभर में कांग्रेस की बढ़त का संकेत है।
प्रताप बाजवा ने कहा अगली सरकार में मनरेगा के लिए बजट देगी
रैली में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब की जनता अब कांग्रेस पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में बनने वाली कांग्रेस सरकार मनरेगा के लिए विशेष बजटीय प्रावधान करेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा मिले। बाजवा ने आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और गैंगस्टरों द्वारा रोजाना हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं।
हर हालत में गरीबों के लिए सहायता करेगी कांग्रेस
संगरूर में आयोजित इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी संयुक्त कोषाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर गरीब और हाशिए पर पड़े वर्ग की आजीविका को बचाएगी और भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *