धार में भोजशाला को लेकर फिर उठा पूजा का मुद्दा:सर्व ब्राह्मण समाज ने बसंत पंचमी पर दिनभर पूजा की अनुमति मांगी

धार में सर्व ब्राह्मण समाज ने बसंत पंचमी के अवसर पर भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा-अर्चना की अनुमति मांगी है। समाज ने शनिवार को इस संबंध में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शांतिपूर्ण और निर्विघ्न आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की गई। यह ज्ञापन कलेक्टर के नाम तहसीलदार को दिया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को भी एक प्रति सौंपी गई। समाज ने 23 जनवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे दिन पूजा की मांग की। ज्ञापन में 7 अप्रैल 2003 के एक आदेश का हवाला दिया गया है। इस आदेश के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन संपूर्ण हिंदू समाज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा-अर्चना का अधिकार प्राप्त है। समाज ने प्रशासन से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भोजशाला में बसंत पंचमी पर परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना होती रही है। यह विषय संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। सभी ने प्रशासन से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की मांग की। उक्त जानकारी भोज उत्सव समिति के मीडिया प्रमुख मोहन राठौर ने गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *