बुरहानपुर में कल छात्रों के लिए चौकसे जी की पाठशाला:बोर्ड परीक्षा, करियर और तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन देंगे एक्सपर्ट

दैनिक भास्कर बुरहानपुर में विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम ‘चौकसे जी की पाठशाला’ का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम कल (रविवार) शाम 4 से 6 बजे तक परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम, इंदिरा कॉलोनी में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा और करियर संबंधी चुनौतियों का सामना करने में मदद करना है। प्रख्यात शिक्षाविद और मोटिवेशनल स्पीकर आनंद प्रकाश चौकसे इस पाठशाला में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। वे बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी, समय प्रबंधन, तनावमुक्त अध्ययन की तकनीक, प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति और करियर चयन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। अपने अनुभवों के माध्यम से, चौकसे विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सफलता की दिशा में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों तथा शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क
​​​​​​​इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्रों ने पहले ही अपना पंजीकरण करवा लिया है। यह पाठशाला 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, कॉलेज छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों के लिए उपयोगी है। कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी क्यूआर कोड के माध्यम से अपना निशुल्क पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों को भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन की नई सोच और करियर संबंधी निर्णयों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य से जुड़े सवालों पर सीधे विशेषज्ञ से संवाद कर सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण मार्गदर्शन सत्र का लाभ उठा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *