अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राजस्व प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता और त्वरित गति से करें। इसका उद्देश्य आमजन को राजस्व सेवाओं का समय पर लाभ दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी राजस्व प्रकरण बिना किसी ठोस कारण के अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर सिंह ने यह निर्देश शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने राज्य सेवाओं के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, भू-अभिलेख दुरुस्तीरकण, भू-अर्जन और राजस्व वसूली के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। सुनवाई रोस्टर बनाकर की जाए
कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि तहसीलों में न्यायालयीन प्रकरण लंबित न रहें। सभी प्रकरणों की सुनवाई रोस्टर बनाकर की जाए। उन्होंने अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण और सत्यापन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। आरसीएमएस (राजस्व प्रकरण प्रबंधन प्रणाली) के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने इनमें किसी भी प्रकार की देरी न होने के निर्देश दिए। सीएम डेशबोर्ड और पीठासीन अधिकारी पर लंबित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने तहसील क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए, विशेष रूप से गौशालाओं की भूमि पर से अतिक्रमण हटाने को कहा। समस्त एसडीएम को अपने अनुभाग में पेयजल की शुद्धता की निरंतर निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए
कलेक्टर-कमिश्नर के बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने तहसीलवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए गंभीरता से निराकरण करने को कहा, ताकि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। समाधान ऑनलाइन से संबंधित शिकायतों का भी समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने ‘नो मैपिंग’ मतदाताओं की सुनवाई तथा फॉर्म 6, 7 और 8 से संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए।


