आग देख फैक्ट्री मालिक घुसने लगा अंदर, लोगों ने पकड़ा:लाखों रुपए का कूलर का सामान जलकर राख, 1 घंटे लेट पहुंची फायर बिग्रेड

बाड़मेर में कूलर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक का सामान व घास होने और हवा के कारण आग तेजी से फेल गई। लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना बाड़मेर जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर उतरलाई रोड की है। आग लगने के एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीमें पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक अंदर जाने लगा तब लोगों ने उसे पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बाड़मेर के उतरलाई रोड आसाराम आश्रम के पीछे अजीज खान की कूलर बनाने की फैक्ट्री है। उसमें अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में कूलर बनाने प्लास्टिक व घास-फूस होने पूरी फैक्ट्री में लग गई। हवा के कारण आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी। सिविल डिफेंस ओर नगर पारिषद की फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां पहुंची। जेसीबी से टीनशेड को तोड़ा स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। जेसीबी मशीन से फैक्ट्री में लगे टीनशेड को तोड़ा गया। फायर बिग्रेड से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सिविल डिफेंस, नगर परिषद की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। जब तक आग बुझती तब तक लाखों रुपए का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग में फैक्ट्री में घुसने लगा मालिक फैक्ट्री मालिक अजीज खान आग की देखकर फैक्ट्री के अंदर जाने लगा। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। बार-बार अंदर जाने की जिद करने लगा। लोगों ने उसे पकड़े रखा और उसको समझाने लगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *