रणथंभौर टाइगर रिजर्व से आई दुर्लभ तस्वीर सामने:चीतल के शिकार के लिए जंगली सूअर और लेपर्ड हुए आमने-सामने

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अक्सर शानदार वाइल्डलाइफ के एक्सपीरियंस देखने को मिलते हैं, जो कि जीवनभर के लिए यादगार बन जाते हैं। ऐसा ही एक यादगार लम्हा रणथंभौर में एक बार फिर देखने को मिला। जब यहां एक जंगली सूअर और लेपर्ड आमने-सामने हो गए। इस पूरे वाकया को एक अमेरिकन फोटोग्राफर ने अपने कमरे में कैद कर लिया। चीतल के शिकार के लिए भिड़े जंगली सूअर और लेपर्ड दरअसल, रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर 9 में शनिवार शाम की पारी में पर्यटक सफारी पर गए थे। इसी दौरान उन्हें यहां एक जंगली सूअर के दीदार हुए। यह जंगली सूअर एक पेड़ की ओर चला गया। जहां पर पेड़ के पीछे शीतल का शिकार पड़ा हुआ था। जैसे ही जंगली सूअर चीतल के करीब पहुंचा तो सामने से एक लेपर्ड निकाल कर आया। जिसके बाद लेपर्ड और जंगली सूअर चीतल के शिकार को खाने के लिए आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक जोरदार भिड़ंत देखने को मिली‌। हालांकि इस भिड़ंत के बाद लेपर्ड की जीत हुई। यहां लेपर्ड की चुस्ती और फुर्ती के चलते जंगली सूअर को यह शिकार छोड़ना पड़ा और वह जंगल में दूसरी तरफ चला गया। इसी पूरे वाकया को यहां मौजूद एक अमेरिकन फोटोग्राफर ने अपने कमरे में कैद कर लिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार ऐसे यादगार लम्हें पर्यटकों को यहां दिखते रहे हैं। जिसके वीडियो फोटोज सामने आते रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *