इंदौर में MD ड्रग के साथ पकड़ाया बदमाश:सस्ते दाम में खरीदकर महंगे दामों में बेचता, ड्रग्स की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए

खजराना पुलिस ने MD ड्रग्स के साथ एक बदमाश को पकड़ा। उसके पास से 18 ग्राम MD ड्रग्स मिली, जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए है। बदमाश सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। पुलिस के मुताबिक खजराना पुलिस की टीम संदेहियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर जुटी थी। इसी दौरान स्टार चौराहे के पास सर्विस रोड खजराना पर टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। टीम जब उसके पास पहुंचने लगी तो वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 18 ग्राम MD ड्रग्स मिली। कॉस्मेटिक दुकान पर काम करता है बदमाश
पकड़ाए आरोपी का नाम मोहम्मद लियाकत खान (45) निवासी तंजीम नगर, खजराना है। आरोपी 12वीं तक पढ़ा लिखा है और कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता है। आरोपी के पास से 1 लाख 80 हजार रुपए कीमत की MD ड्रग्स मिली है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशा करने का आदि है नशे की लत को पूरी करने और जल्दी व आसानी से अमीर बनने की नीयत से ड्रग्स की सप्लाई के काम को अंजाम देता था। पुलिस उससे ओर भी जानकारी निकाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *