कोटा में बछड़े का सिर व पैर कटा मिला:गुस्साए बजरंगदल कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठे, कार्रवाई की मांग

कोटा शहर के नयापुरा इलाके में गाय के बछड़े का सिर व पैर सड़क पर पड़ा मिला। इसकी खबर शहर में आग की तरह फैल गई। गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ठंड में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारी से समझाईश की। लेकिन कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया। नयापुरा थाना SHO विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना के बारें में पता किया तो शुरुआती जानकारी में मुर्दा मवेशी की गाड़ी से बछड़े का सिर व पैर गिरना सामने आया है।पूरी स्थिति मौके पर जाने के बाद ही पता लगेगी। इधर बजरंगदल कार्यकर्ता कपिल गौड़ ने बताया कि रात साढ़े 8 बजे करीब सीबी गार्डन के सामने वाली सड़क पर बछड़े का सिर कटा हुआ पड़ा था। पास में एक पैर व शरीर का कुछ हिस्सा पड़ा हुआ था। इस बारे में पुलिस को सूचना दी।लेकिन पुलिस ने ठीक से सुनवाई नहीं की। मजबूरन बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कड़ाके की ठंड में बीच सड़क पर धरने पर बैठना पड़ा। जब तक इस घटना का खुलासा नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। मुर्दा मवेशी की गाड़ी से गिरा है तो पूरी बॉडी सही सलामत होनी चहिए थी। यहां तो गर्दन व पैर अलग अलग है। ऐसा लगता है जानबूझकर काटकर फेंका गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *