पत्नी की फोटो रखकर बेड-गद्दे में लगा दी आग, VIDEO:पेट्रोल पंप मालिक बोला- वह तलाक चाहती थी, मैंने उसे दिल से निकाला, हर निशानी खत्म की

शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप मालिक ने पत्नी से विवाद के बाद उसकी हर निशानी को आग के हवाले कर दिया। पति ने घर के बाहर बेड-गद्दा निकालकर उस पर पत्नी की फोटो रखी और आग लगा दी। इस दौरान उसने कहा पत्नी तलाक चाहती थी, मैंने उसे दे दिया और उसे दिल से भी निकाल दिया। वह मुझ पर शक करती थी, लेकिन आज तक वह यह साबित नहीं कर पाई। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला बंडा चौराहे का है। अब जानिए पूरा मामला… बंडा निवासी दिनेश जिंदल (50) का ‘जिंदल’ नाम से पेट्रोल पंप है। दिनेश की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्नी मोहाली स्थित अपने मायके में रह रही थी। हाल ही में दिनेश जिंदल पत्नी से मिलने मोहाली गए थे। पत्नी और ससुराल वालों से हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंची बात मोहाली में दिनेश का पत्नी और ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। दिनेश का कहना है कि पत्नी ने हाथ उठाया, जिससे उसके नाखून उन्हें लग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी उन्हें शराबी कहती थी और तलाक की मांग कर रही थी। बोला- पत्नी की हर निशानी खत्म कर दी दिनेश जिंदल ने बताया घर के अंदर जो बेड था, जिस पर वह पत्नी के साथ सोते थे, वही बेड, गद्दा और चादर बाहर निकालकर जला दी गई। उन्होंने कहा, जिस बेड पर हम साथ लेटते थे, जिस चादर को ओढ़ते थे, उसकी एक-एक निशानी को आग के हवाले कर दिया है। पिता की सीख का जिक्र, बोले- तलाक कभी नहीं दिया दिनेश ने अपने पिता की सीख का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा मेरे पिता कहते थे कि जिस दिन पत्नी हाथ उठा दे, उस दिन छोड़ देना, लेकिन कितनी भी बहस हो जाए, तलाक मत देना, लेकिन अब मैंने उसे तलाक दे दिया। यह उसकी चाहत थी। मैंने अपनी पत्नी को दिल से भी निकाल दिया। अवैध संबंध और शराब को लेकर लगाए आरोप दिनेश ने आरोप लगाया कि पत्नी उन पर अवैध संबंधों का शक करती थी, लेकिन आज तक किसी महिला के साथ उन्हें नहीं पकड़ पाई। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी के शराबी कहने पर उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————- ये खबर भी पढ़ें… अखिलेश बोले-एक ट्वीट में भाजपा की जान निकल जाती है, सरकार हर बूथ पर 200 वोट बढ़वा रही है; इसके लिए अफसरों को भेज रही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- ये SIR नहीं है, NRC है। जो काम होम डिपार्टमेंट को करना था, वो आयोग से करा रहे हैं। सरकार हर बूथ पर 200 वोट बढ़वा रही है, इसके लिए अफसरों को भेज रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *