भिंड जिले के लहार नगर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 55 साल के शख्स को गाय की बछिया के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। शनिवार शाम लहार पुलिस ने पशु मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर 14 के रहने वाले उमेशचंद्र जाटव ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी की रात उनके बाड़े से बछिया के चिल्लाने की आवाज आई। जब वे दौड़कर वहां पहुंचे, तो देखा कि बछिया के चारों पैर और गला रस्सी से बंधा हुआ था। पड़ोसी ही निकला आरोपी शिकायत के अनुसार, उमेशचंद्र ने मौके पर अपने पड़ोसी अनंतराम राठौर को अर्धनग्न हालत में वहां खड़ा पाया। उसे तुरंत पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दर्ज किया केस उमेशचंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अनंतराम राठौर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


