नाबालिग लड़की को गुजरात से निसरपुर लाई पुलिस:आरोपी ने अगवा कर रेप किया, बाप-बेटा गिरफ्तार; जेल भेजा

धार जिले के निसरपुर पुलिस ने अपहरण और रेप के एक मामले को सुलझाते हुए गुजरात से एक नाबालिग लड़की को छुड़ा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता, दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला 14 दिसंबर को शुरू हुआ था, जब एक परिवार ने अपनी 17 साल की बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो पुलिस ने टीम बनाकर उसकी तलाश शुरू की। गुजरात में मिली लोकेशन जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि लड़की गुजरात के जूनागढ़ में मजदूरी कर रही है। पुलिस की टीम तुरंत उसके पिता को साथ लेकर जूनागढ़ पहुंची। वहां से पता चला कि वह गोंडल जिले के एक गांव में है। पुलिस ने वहां पहुंचकर लड़की को बरामद किया और वापस निसरपुर ले आई। पिता-पुत्र ने मिलकर रची थी साजिश लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी विक्रम वास्केल ने उसे अगवा किया था और उसके साथ गलत काम किया। इस पूरे काम में विक्रम के पिता भुरिया वास्केल ने भी उसका साथ दिया था। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को पकड़ लिया। भेजे गए जेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। नाबालिग लड़की को सही-सलामत उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *