रायसेन भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:पार्टी को सशक्त बनाने और बूथ स्तर तक योजनाओं को प्रभावी पहुंचाने पर जोर

रायसेन जिला भाजपा कार्यालय शनिवार शाम को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संभागीय संगठन मंत्री तेज बहादुर सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। संभागीय संगठन मंत्री तेज बहादुर सिंह चौहान ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी के कार्य को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक सुरेंद्र पटवा, विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी और पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह का कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला से स्वागत किया। जिले के अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *