गोरू बच्चा के नाम पर मांगी 1 करोड़ की फिरौती

लुधियाना| रुपयों के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने गैंगस्टर गोरू बच्चा के नाम पर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगे जाने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित हरजीत सिंह, निवासी गांव कटानी कलां ने बताया कि उसके चचेरे भाई जसप्रीत सिंह ने अपने दोस्त करनदीप सिंह के साथ मिलकर गुरशरण सिंह से 55 लाख रुपए लिए थे। जब रकम पर ब्याज सहित 65 लाख रुपए लौटाने का समय आया तो उसने अचानक एक करोड़ रुपए मांगने शुरू कर दिए। गुरशरण ने कहा कि जो पैसे उन्हें दिए गए थे, वे गैंगस्टर गोरू बच्चा के थे और अब बदले में एक करोड़ रुपए लौटाने होंगे। 9 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे अश्वनी के ईंटों के भट्ठे के पास गुरशरण ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। हथियार दिखा 1 करोड़ की फिरौती मांगी। थाना कूमकलां की पुलिस ने शिकायत पर गुरशरण सिंह पुत्र मनदीप सिंह, निवासी गांव कटानी कलां और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सरवन चंद ने बताया, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *