भास्कर न्यूज| लुधियाना पिछले चार दशकों से शहर के पतंग जगत के बड़े नाम अविनाश बाशा का दावा है कि उन्होंने 24 फुट ऊंचा पतंग बनाकर हिंदुस्तान का सबसे बड़ा पतंग बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।अविनाश ने बताया हमारी परंपरा की शुरुआत माता रानी के स्वरूप वाले तारा पतंग से होती है। इसकी ऊंची से ऊंची बोली लगती है लेकिन हम इसे बेचते नहीं। त्योहार के अंत में इसे पूरी श्रद्धा के साथ दरिया में जलप्रवाह कर दिया जाता है। इन भीमकाय पतंगों को हवा में स्थिर रखने के लिए विशेष इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया जाता है। अविनाश के बेटे साहिल बताते हैं कि इनका ढांचा तैयार करने के लिए हिमाचल प्रदेश से खास बांस और विशेष अहमदाबाद का मजबूत कागज मंगवाया जाता है ताकि हवा के भारी दबाव में भी पतंग का संतुलन बना रहे। कनाडा के झंडे और सितारों वाले डिजाइन युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। बच्चों के लिए चमचमाती परियां और कार्टून किरदार आकर्षण का केंद्र हैं।


