दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल

भास्कर संवाददाता | अकोदिया समीप के ग्राम बोलाई के गुलाना रोड पर तहसील के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। घायलों में देवास जिले के सोनकच्छ के पास डाबला निवासी बलवान सिंह और उनकी पत्नी कुंता बाई शामिल हैं। ये दोनों बिल रामा चौकी जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार राहुल गुलाना के पास नीछमा गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही गुलाना चौकी के प्रधान आरक्षक सुरेश पटेल, सलसलाई डायल 112 के पायलट अरविंद और आरक्षक मोहन दांगी तुरंत मौके पर पहुंचे। खेत में काम कर रहे मजदूरों की मदद से घायलों को तत्काल उठाया गया। तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, एक घायल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी चोट आई है। महिला को भी गंभीर चोटें लगी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *