शूटआउट में बंगाल को 3-2 से हरा सीजन-2 की चैंपियन बनी दिल्ली

रांची में 28 दिसंबर से शुरू हुई वीमेंस हॉकी इंडिया लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला शनिवार को काफी रोमांचक रहा। खिताबी मुकाबले में अंक तालिका में शीर्ष पर रही एसजी पाइपर्स दिल्ली ने श्राची बंगाल टाइगर्स को शूटआउट में 3-2 से पराजित िकया और चैंपियन बनी। । आक्रमण और रक्षा के शानदार प्रदर्शन के चलते तय समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद विजेता का फैसला शूटआउट से हुआ, जहां दिल्ली की खिलाड़ियों ने बेहतर संयम और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए मुकाबला अपने नाम िकया। शूटआउट में दिल्ली की गोलकीपर और फॉरवर्ड खिलाड़ियों का प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ। -पेज 3 भी पढ़ें डेढ़ करोड़ की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी पर कब्जा चैंपियन बनने पर एसजी पाइपर्स दिल्ली को डेढ़ करोड़ की इनामी राशि िमली। उपविजेता श्राची बंगाल टाइगर्स को एक करोड़ का पुरस्कार मिला। तीसरे स्थान पर रही रांची रॉयल्स को 50 लाख की इनामी राशि दी गई। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम और आईएएस अधिकारी रवि कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया। मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप सिंह, महासचिव भोला नाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी असुंता लकड़ा समेत अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *