भास्कर न्यूज | लुधियाना बीआरएस नगर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। बीआरएस नगर निवासी सोनिया ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उनका एक कोरियर आया है और उसे रिसीव करने के लिए एक लिंक भेजा गया है। जैसे ही सोनिया ने वह लिंक ओपन किया, उनका मोबाइल हैंग हो गया और फोन पर उनका कोई कंट्रोल नहीं रहा। कुछ ही देर में सोनिया के मोबाइल से उनके नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेज जाने लगे, जिनमें लिखा था कि उन्हें तुरंत 38 हजार रुपए की जरूरत है और दो घंटे में पैसे वापस कर दिए जाएंगे। यह मैसेज देखकर कई लोग परेशान हो गए। इसी दौरान इस तरह की ठगी “फिशिंग लिंक” के जरिए की जाती है। जैसे ही व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है, मोबाइल का कंट्रोल हैकर्स के हाथ में चला जाता है। इससे बचने को किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक को कभी भी ओपन न करें। कोरियर, बैंक या केवाईसी से जुड़े मैसेज की पहले आधिकारिक वेबसाइट या नंबर से पुष्टि करें।मोबाइल में एंटी-वायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा चालू रखें।अगर फोन हैंग हो जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद करें और फोन को सेफ मोड में डालें।ऐसी किसी घटना में तुरंत पुलिस और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। अर्श नरूला, साइबर एक्सपर्ट जब यह मैसेज सोनिया के पति अमरजीत के पास पहुंचा, तो उन्हें शक हुआ और वे तुरंत घर पहुंचे। अमरजीत ने बताया कि घर पहुंचते ही उन्होंने सोनिया के मोबाइल के सभी ऐप्स बंद किए, इंटरनेट डिस्कनेक्ट किया और मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट कराया। इसी बीच उनके पास लगातार रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन आने लगे कि क्या सच में पैसों की जरूरत है। स्थिति को समझते हुए अमरजीत ने तुरंत सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेज भेजकर सतर्क किया कि यह फर्जी मैसेज है और कोई भी पैसे ट्रांसफर न करे। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।


